अंबिकापुर
16 साल की युवती से बलात्कार के मामले में लखनपुर पुलिस ने दूल्हे को बारात निकलने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। प्रेग्नेट होने के बाद युवती उसे शादी करने की जिद करनी लगी तो युवक ने इंकार करते हुए दूसरी शादी करने की तैयार में था। पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं।
ग्राम पुहपुटरा निवासी चंद्रदेव राजवाड़े उर्फ नाटू की 3 जून को शादी थी। उसके ऊपर 16 साल की लड़की ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। युवती का आरोप था कि चंद्रदेव लगातार उससे संबंध बनाता रहा। इस बीच वह दो माह की गर्भवती हो गई। किशोरी ने उससे 1 जून को खुद के प्रेग्नेंट होने की बात बताई और शादी करने के लिए कहा। इस पर चंद्रदेव ने इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने सारी बात अपने परिजनों को बताई तो वह उसे लेकर थाने पहुंच गए। इसके दो दिन बाद ही पुलिस आरोपी चंद्रदेव के घर पहुंच गई। उस समय चंद्रदेव की बारात अंबिकापुर के लगे गांव जगदीशपुर गांव के लिए निकलने वाली थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया।
Comments
Add Comment