मई महीने का GST कलेक्शन मात्र 1,02,709 करोड़ हुआ


नई दिल्ली

शनिवार को वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ो के अनुसार मई में जीएसटी कलेक्शन एक बार फिर एक लाख करोड़ के ऊपर रहा। लगातार आठवीं बार जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ से अधिक हुआ। ताजा आंकड़ो के अनुसार पिछ्ले महीने में 1,02,709 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। जोकि अप्रैल के मुकाबले कम है। कोरोना की दूसरी लहर की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में पाबंदियां लगा दी गई थी। जिसका असर मई के जीएसटी कलेक्शन पर भी दिखाई दे रहा है।

जारी प्रेस रीलीज के मुताबिक इस बार 1,02,709करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में मिले, जिसमें सीजीएसटी 17,592 करोड़, एसजीएसटी 22,653 करोड़ रुपये और IGST 53,199 करोड़ (माल के आयात पर एकत्र किए गए 29,599 करोड़ रुपये सहित) रुपये और सेस 9,265 करोड़ (माल के आयात पर एकत्र 868 करोड़ रुपये सहित) है। पिछले साल की तुलना में इस साल मई में जीएसटी कलेक्शन 65% से अधिक रहा है।

आंकड़े घरेलू लेनदेन पर चार जून तक जीएसटी संग्रह के हैं। कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से करदाताओं को मई में 15 दिन की देरी से रिटर्न दाखिल करने पर ब्याज में छूट/कटौती के रूप में राहत दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि कई राज्यों में सख्त लॉकडाउन के बावजूद संग्रह का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।
    

महीना                जीएसटी संग्रह करोड़ रुपये में
मई 2021         1,02,709
अप्रैल 2021       1,41,384
मार्च 2021        1,23,000
फरवरी 2021     1,13,000
जनवरी 2021     1,20,000
दिसंबर 2020     1,15,174
नवंबर 2020     1,04,963
अक्टूबर 2020     1,05,155
सितंबर 2020     95,480
अगस्त 2020     86,449
जुलाई 2020     87,422
जून 2020     90,917
मई 2020     62,009
अप्रैल 2020     32,294
मार्च 2020     97,597
फरवरी 2020     105366
जनवरी 2020     110000

The Naradmuni Desk

The Naradmuni Desk

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.