15 जून मंगलवार का राशिफल


मेष:

आज का दिन आपके अनुकूल तो रहेगा लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेंगे तो कोई चूक हो सकती है। कोई भी बड़ा काम करने से पहले ही अनुभवियों से सलाह कर लें। कार्यक्षेत्र पर काम के समय मन कहीं और भटकने के कारण कुछ ना कुछ नुक्स रह जाएगा। फिर भी आज आपका व्यक्तित्त्व उच्च कोटि का रहेगा। पुराने मित्रों और जीवनसाथी से उत्तम सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। रिश्तेदार अथवा पड़ोसी अपनी उलझनों को सुलझाने के लिए आपकी सहायता मागेंगे। धन लाभ दोपहर बाद ही अल्प मात्रा में होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

आज का दिन उठापटक वाला रहेगा। किसी पुराने विवाद अथवा अन्य व्यावसायिक कारणों से दोपहर तक दौड़धूप करनी पड़ सकती है। आपको जिसकी जरूरत पड़ेगी, वही आपके कार्यों से दूर भागेगा, जिससे असुविधा के साथ विलंब भी होगा। समाज मे मान-सम्मान बढ़ेगा लेकिन घर मे आपका अनादर हो सकता है। व्यवसाय में आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है और रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। आर्थिक मामले लचीले व्यवहार के कारण लंबित रहेंगे फिर भी निर्वाह योग्य आय बना ही लेंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:

कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रूचि सुदृढ़ होगी। जोड-तोड़कर काम चलाना आर्थिक दृष्टिकोण से हित में ही रहेगा। परिवार के बुजुर्ग आपकी किसी बुरी आदत से परेशान हो सकते हैं। फिजूल के खर्चे से बचें। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। व्यवसायी वर्ग ना चाहकर भी उधार देने के कारण थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर अस्त-व्यस्त कार्यों को सुधारने में गुस्सा आएगा। सायंकाल में गाने बजाने तथा संगीत में रूचि बढ़ेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

आपके लिए आज का दिन सफलता दायक है लेकिन आपका मिजाज अन्य लोगों से जल्दी मेल नही खाएगा, जिससे कार्यक्षेत्र एवं घर में दो राय बनेंगी। किसी भी प्रकार के पुराने अधुरे कार्य आज थोड़े से प्रयास के बाद पूर्ण हो सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा। धन की आमद में थोड़ा विलंब होगा लेकिन आवश्यकता अनुसार सजह हो जाएगी। भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल होने की आशंका है। पारिवारिक वातावरण में छोटी-मोटी छींटा कशी लगी रहेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य चिंता हो सकती है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है। ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:

आज के दिन आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे। दिन का आरंभ शुभ कार्यों में व्यतीत होगा और आध्यात्मिक पक्ष बलवान रहेगा, धर्म कर्म का किसी ना किसी रूप में फल अवश्य मिलेगा। आप में निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के शारीरिक कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। आर्थिक लाभ पाने के लिए ज्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आज नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो शुभ रहेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:

घर एवं व्यवसाय में तालमेल बैठाने के कारण दुविधा में रहेंगे। एक कार्य को करने के चक्कर मे अन्य कार्य अधूरे रहेंगे। सरकारी अथवा किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद संबंधित कार्य मे उलझने बढ़ सकती हैं इसलिए आज इन कार्यों को टाल दें। धन के व्यवहारों में जबरदस्ती ना करें। कमजोरी अथवा पेट संबंधित व्याधि परेशान कर सकती है। माता-पिता का सुख-सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। घर मे आज शांति रहेगी। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:

आज का दिन सेहत के लिए प्रतिकूल रहने वाला है, लापरवाही से बचें अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते हैं। दिन के आरंभिक भाग में आपको परिजनों की उपेक्षा का शिकार होना पड़ सकता है, जिससे मानसिक एवं शारीरिक बेचैनी दिन भर ही रहेगी। कार्य स्थल पर अव्यवस्थ रहेगी, समय भी कम ही दे पाएंगे लेकिन फिर भी धन लाभ कहीं ना कहीं से अकस्मात हो जाएगा। अगर कोई वाद-विवाद में लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:

आज आपकी विद्या व ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता नए संबंध स्थापित करने में सहायता करेगी। बुजुर्ग वर्ग से शुभ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी। संतान के व्यवहार से थोड़ी पीड़ा भी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाए चोट लगने का भय है, इसलिए दूरी बनाकर रखें। भाग्य की ओर से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर:

आज के दिन आपको घरेलू कार्यों के अकस्मात आने से दिनचर्या में फेर बदल करना पड़ सकता है। दिन का आरंभिक भाग दुविधा में बीतेगा, जल्दी से किसी काम को करने का मन नहीं बनेगा, जिससे अधिकांश कार्य दोपहर बाद तक लटके रहेंगे। बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में आपका मन लगेगा एवं रूके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:

आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। ऑफिस में आज पूर्व में की गई गलतियों का भय बना रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अव्यवस्था को सुधारने की कोशिश करेंगे लेकिन लापरवाही अधिक करेंगे। धन संबंधित कार्यों को लेकर धैर्य दिखाएं आंशिक मात्रा में दोपहर बाद ही अचानक से होगा। कोई नई योजना न बनाएं, धैर्य से समय व्यतीत करें शीघ्र ही स्थिति आपके पक्ष में होने वाली है। सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

आज का दिन आपके लिए उन्नति कारक रहेगा। आप थोड़े में संतोष नही करेंगे, अधिक से अधिक लाभ कमाने के चक्कर मे सेहत की भी अनदेखी कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यावहारिकता के बल पर लाभ और सम्मान कमाएंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। व्यवसायी वर्ग को अकस्मात लाभ के अनुबंध मिलेंगे, जोखिम वाले कार्य करने में हिचकेंगे नहीं। नौकरीपेशा जातकों को कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाएगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।–

The Naradmuni Desk

The Naradmuni Desk

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.