बीते छह सालों में ईंधन से केंद्र सरकार की कमाई 307% बढ़ी


नई दिल्ली
देश में बीते छह सालों में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से कमाई 307 फीसदी तक बढ़ा ली है। सरकार की कमाई का यह बड़ा जरिया बना हुआ है। इस बीच शनिवार को मुंबई व भोपाल में पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर के पार पहुंच गए।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले तीन सालों में पेट्रोल-डीजल से सरकार को टैक्स से कमाई तीन गुना से ज्यादा तक बढ़ चुकी है। अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 के बीच सरकार ने तेल पर टैक्स के माध्यम से 2.94 लाख करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है।

इस दौरान विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमतें नीचे आईं, इसके बाद भी इस पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी जारी रही। 2020-21 में यह 12.2 फीसदी तक पहुंच गया, जबकि 2014-15 में यह 5.4 फीसदी था।

बीतें दिनों लोकसभा में वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में बताया था कि पिछले छह सालों में पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क के माध्यम से कुल कर संग्रह में 307.3 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसमें अकेले पेट्रोल से कर संग्रह 206% और डीजल से 377 फीसदी बढ़ा है।

शनिवार को प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम (रुपये प्रति लीटर)

  • दिल्ली  94.76
  • मुंबई  100.98
  • भोपाल में 102
  • कोलकाता 94.76
  • चेन्नई 96.24
  • बंगलुरू 87.92

डीजल के दाम (रुपये प्रति लीटर)

  • दिल्ली 85.66
  • कोलकाता 88.51
  • मुंबई 92.99
  • चेन्नई  90.38
  • बंगलुरू 90.81
The Naradmuni Desk

The Naradmuni Desk

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.