जूनियर डाक्टर दुष्कर्म के मामले मे गिरफ्तार


रायपुर
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले लगतार बढ़ते जा रहे हैं और बाद में पीड़ितों के द्वारा पुलिस थाने में शिकायत की जा रही है। ऐसा ही शादी के झांसे में आकर अपना सब कुछ खो चुकी फिजियोथैरापिस्ट ने मेडिकल कालेज के एक जूनियर डाक्टर पर दुष्कर्म का अरोप लगाते हुए उसके खिलाफ देवेन्द्र नगर थाने में रिपोर्ट में दर्ज कराई है। पीडिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जूनियर डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

देवेन्द्र नगर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी डॉक्टर पिछले चार साल से फिजियोथेरेपिस्ट युवती के साथ संबंध में था। अब वह दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है। पुलिस ने बताया, 25 वर्षीय पीड़िता देवेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट है। जूनियर डॉक्टर गिरीश देशहरे हाथ में दर्द होने के कारण 2017 में फिजियो थैरोपी के लिये अस्पताल में गया था जहां पीड़िता ही गिरीश की फिजियोथैरेपी करती थी यहीं से वे दोनों एक दूसरे के संपर्क में आये।

बताया जाता है कि डाक्टर अक्सर फिजियोथैरोपिस्ट से मिलने उसके अस्पताल जाता था। जहां गिरिश ने फिजियोथेरेपिस्ट से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी डॉक्टर पिछले 4 साल से फिजियोथेरेपिस्ट युवती को शादी का झांसा दे रहा था कुछ दिन पहले उसने शादी से मना कर दिया। पीड़िता ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। वह दूसरी युवती से शादी करना चाहता था। इस धोखे से आहत फिजियोथेरेपिस्ट युवती ने देवेंद्र नगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

The Naradmuni Desk

The Naradmuni Desk

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.