देश में सातवे दिन भी लाख से काम कोविड-19 के मामले ,3,921 मौतें


नई दिल्ली
 भारत में कोरोना के 70,421 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,95,10,410 हुई। 3,921 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,74,305 हो गई है। 1,19,501 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,81,62,947 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,73,158 है।


ये अांकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सोमवार को साझा किए। यह लगातार सातवां दिन है जब भारत में एक लाख से कम कोविड मामले सामने आए हैं। भारत में 13 जून को 80,834 मामले दर्ज किए गए।


भारत में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 2,95,10,410 हो गई है। सक्रिय मामले 10 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 9,73,158 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,74,305 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 1,19,501 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,81,62,947 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 25,48,49,301 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 14,99,771 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 13 जून तक 37,96,24,626 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से रविवार को 14,92,152 नमूनों की जांच की गई।

The Naradmuni Desk

The Naradmuni Desk

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.