पटना में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप


पटना

बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती दी है। रविवार सुबह तड़के ही लूट के इरादे से बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। जबकि एक शख्स घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान पान दुकानदार के तौर पर हुई है। बदमाशों ने दोनों घटनाओं को महज 10 कदम की दूरी पर अंजाम दिया। और फिर फरार हो गए। लूट की रकम और सामान का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। कि बदमाशों ने क्या-क्या लूटा। लेकिन ये साफ है कि लूट का विरोध करने पर गोली मार दी थी।

बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत
घटना पटना के पत्रकारनगर थाना इलाके की है। जब आज सुबह तड़के करीब साढ़े पांच बजे बदमाशों ने लूट के इरादे से दो लोगों को गोली मार दी। जिसमें एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और ये पता लगाया जा रहा है कि क्या लूट के मकसद से ही गोली मारी गई। या फिर किसी रंजिश के चलते बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। क्योंकि गोली मारने की दोनों घटनाएं दस कदम की दूरी पर घटी।

हाल ही में सिपाही को मारी थी गोली
आपको बता दें इससे पहले हाल ही में पत्रकारनगर थाने में सिपाही को भी गोली मारी गई थी। बदमाशों की इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपराधियों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। अभी तक बदमाशों की संख्या का भी पता नहीं चल सका है।

 

The Naradmuni Desk

The Naradmuni Desk

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.