बिहार में कैबिनेट विस्तार से पहले नीतीश कुमार बड़ा एलान


 

पटना

 बिहार में नीतीश सरकार की कैबिनेट का आज यानी मंगलवार को विस्तार होने जा रहा है। कैबिनेट विस्तार से एक दिन पहले सोमवार को नीतीश कुमार ने 20 लाख रोजगार (Bihar Job) देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि सरकार के अंदर और बाहर दोनों जगह नौकरी और रोजगार के इंतजाम करवाएंगे। तेजस्वी यादव ने 2020 चुनाव में 10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था।

वहीं महागठबंधन की सरकार में आरजेडी-जेडीयू-कांग्रेस की ओर से मंत्रियों की संख्या को लेकर अंतिम समय में दांव पर जारी है। सूत्रों के अनुसार 16 मंत्री आरजेडी कोटि से तो 13 मंत्री जेडीयू कोटे से हो सकते हैं दो मंत्री कांग्रेस से होंगे।

आरजेडी को मिल सकता है स्पीकर पद
सूत्रों के अनुसार आरजेडी कोटे से इस बार विधानसभा अध्यक्ष चुना जाएगा बीजेपी के कोटे के मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सरकार बदलने के बावजूद त्यागपत्र देने से इनकार कर दिया था, तब महागठबंधन ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया है।

जेडीयू कोटे से ये बनेंगे मंत्री
जानकारी के अनुसार, जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, संजय कुमार झा, लेसी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज और जमा खान मंत्री बन रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निर्दलीय सुमित कुमार सिंह और जीतनराम मांझी की पार्टी 'हम' से संतोष कुमार सुमन को भी मंत्री बनाया जाएगा।

आरजेडी कोटे से ये बनेंगे मंत्री
आरजेडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेज प्रताप यादव, सुधाकर सिंह, आलोक मेहता, अनीता देवी, चंद्रशेखर यादव, सुरेंद्र यादव, सर्वजीत पासवान, समीर महासेठ, मास्टर कार्तिकेय सिंह, शाहनवाज आलम, राहुल तिवारी और सुनील सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कोटे से शकील अहमद खान और मुरारी प्रसाद गौतम को मंत्री बनाया जाएगा।

महागठबंधन की सरकार में होंगे 31 मंत्री
गौरतलब है कि एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने और तेजस्वी यादव दूसरी बार राज्य के उप मुख्यमंत्री बने हैं। 24 अगस्त को नीतीश कुमार बिहार विधानसभा मे बहुत साबित करेंगे। बता दें कि महागठबंधन कुल सात दल शामिल हैं। खबर है कि आज होने वाली कैबिनेट विस्तार में कुल 31 मंत्री महागठबंधन से बनाए जाएंगे।

The Naradmuni Desk

The Naradmuni Desk

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.