भाजपा और संघ के लोग देते है भगवान को धोखा इंसां को क्या छोड़ेंगे? - त्रिवेदी


रायपुर
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा और संघ के लोग देते है भगवान को धोखा इंसां को क्या छोड़ेंगे? राममंदिर जन्मभूमि ट्रस्ट के लिये 2 करोड़ रुपएं में एक जमीन की शाम को 7 बजे लिखा पढ़ी होती है और सवा सात बजे ट्रस्ट द्वारा वही जमीन साढ़े 18 करोड़ में खरीद ली जाती है। राम मंदिर के जमीन में साढ़े 16 करोड़ का घोटाला हुआ और साढ़े 16 करोड़ रुपए की ही राशि लगभग छत्तीसगढ़ से राम जन्मभूमि मंदिर के लिये एकत्र की। छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी गोपनीय रखते हुये सवा लाख रुपए राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिये दान दिया था। ये लोगों की आस्था का विश्वास था, छत्तीसगढ़ के लोगों का विश्वास राम को छत्तीसगढ़ का भांजा मानने वाले लोगों का विश्वास को राम जन्मभूमि ट्रस्ट के घोटाले से धक्का लगा है। ठेस पहुंची है।

छत्तीसगढ़ में चंदा इक_ा करने वाले भाजपा और संघ के नेताओं से पूछना चाहते है कि वे जवाब दें कि यह घोटाला हुआ है और किन-किन मामलों में यह घोटाला किया। त्रिवेदी ने कहा कि राम मंदिर के चंदे का दुरूपयोग अधर्म, पाप व उनकी आस्था का अपमान है। इस घोटाले के सामने आने से यह साफ हो गया है कि ट्रस्ट के लोग मयार्दा पुरूषोत्तम राम के चरित्र से एक शब्द भी नहीं सिख पायें। उल्टा राम निर्माण के लिये एकत्रित हुये चंदे का घृणित दुरूपयोग व मंदिर जमीन खरीदने में करोड़ों का घोटाला अब जगजाहिर है।  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो चेक दिया था राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिये सवा-सवा लाख रुपएं का उस चेक की फोटो और चेक की बैंक में जमा होने की रसीद और मुख्यमंत्री जी द्वारा संचार विभाग के सदस्य आरपी सिंह के माध्यम से यह राशि भेजी गयी। चेक को लेते हुये उनकी फोटो ये सारी चीज आज मैं पूरी जवाबदारी के साथ पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरे विश्वास के साथ सार्वजनिक कर रहा हूं। हमारे आराध्य भगवान राम के प्रति हम सबकी श्रद्धा हमारे प्रदेश की मुखिया की श्रद्धा का भाजपा और संघ के लोगों ने ये हाल किया है। यह बेहद दुखद और आपत्तिजनक है।

राम मंदिर के लिये भाजपा ने पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी खूब चंदा इक_ा किया। श्रद्धालुओं ने अनेक कांग्रेस नेताओं ने, विधायकों ने इसमें अपनी मदद दी। भगवान राम के मंदिर के लिये अपना श्रद्धापूर्वक योगदान किया। अयोध्या में शाम 7 बजे 2 करोड़ में एक जमीन खरीदी जाती है और सवा 7 बजे वो जमीन साढ़े 18 करोड़ में राम मंदिर ट्रस्ट को बेच दी जाती है। भगवान राम के मंदिर के लिये, लिये गये चंदे का ऐसा दुरूपयोग ऐसा करोड़ों का घोटाला पाप और अधर्म है। भगवान राम को हम छत्तीसगढ़ के लोग अपना भांजा मानते है। माता कौशिल्या छत्तीसगढ़ की थी। भगवान राम के मंदिर निर्माण में जो ये गड़बड़ी उजागर हुयी है, यह हम छत्तीसगढ़ के लोगों के लिये असहनीय है। नाकाबिले बर्दास्त है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राम मंदिर निर्माण के ट्रस्ट का गठन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार 5 फरवरी 2020 को हुआ। उपरोक्त तथ्यों से साफ है कि करोड़ों लोगों द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिये दान राशि में घोर महापाप, अधर्म व घोटाला हुआ है। पर प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निदेर्शों पर ट्रस्ट का गठन किया पूरी तरह से चुप है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधानमंत्री से 3 सवाल जिसमें क्या भगवान राम की आस्था का सौदा करने वाले पापियों को मोदी जी का संरक्षण प्राप्त है? मयार्दा पुरूषोत्तम राम जिनके वचनों की, मयार्दा की, आदर्श मूल्यों की, नैतिक आचरण की कसमें खाई जाती हैं, उनके नाम पर इतना बड़ा कदाचरण भाजपा नेताओं ने कैसे किया, और इस प्रकार की और कितनी मंदिर निर्माण के चंदे से औने-पौने दामों पर खरीदी गई है?

The Naradmuni Desk

The Naradmuni Desk

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.