BJYM News: भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के आशीष झाला को मिली जगह बने राष्ट्रीय मंत्री

BJYM News: भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के आशीष झाला को मिली जगह बने राष्ट्रीय मंत्री

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के आशीष झाला को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए नियुक्तियां की गई हैं। आशीष झाला की नियुक्ति से राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश को प्रतिनिधित्व मिला है।

आशीष झाला मध्यप्रदेश युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इससे पहले वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की देवास इकाई में नगर मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं। संगठन में उनके पिछले अनुभव को देखते हुए उन्हें अब राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सात नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया

भाजयुमो की नई राष्ट्रीय टीम में सात नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग, उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी, बिहार के राज राजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन करफा, जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार, तेलंगाना की मालोथ कोमली नाइक और नागालैंड के अरविंद दमानी शामिल हैं।

नई टीम में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन ने राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है।

The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →