*द नारदमुनि की खबर का बड़ा असर - आखिरकार नगर निगम से हटाए गए अपर आयुक्त अक्षय तेम्रवाल*

*भोपाल।* भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त अक्षय कुमार तेम्रवाल को आखिरकार नगर निगम से हटा दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आज 21 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश *द नारदमुनि* द्वारा लगातार उठाए जा रहे मुद्दों के बाद आया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्र. E-1/0027/2026 के अनुसार तीन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं -
*1. अक्षय कुमार तेम्रवाल (2018 बैच) को भोपाल नगर निगम से हटाकर* अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल पदस्थ किया गया है।
*2. उनकी जगह अभिषेक सराफ (2020 बैच)* जो अब तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त थे, उन्हें नया अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल बनाया गया है।
*3. सुमित कुमार पाण्डेय (2021 बैच)*, अपर कलेक्टर जिला भोपाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी भोपाल तथा अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
2018 बैच के अक्षय तेम्रवाल भोपाल नगर निगम में अतिरिक्त कमिश्नर के पद पर पदस्थ थे जबकि सरकार ने उनके आयुक्त के तौर पर उनसे बैच में जूनियर प्रमोटी आईएएस राम प्रकाश अहिरवार की पदस्थापना कर दी थी *द नारदमुनि* ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद शासन स्तर पर हलचल तेज हो गई थी।





