Digvijay Singh News: दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर NHRC का नोटिस, बच्चों से नारे लगवाने के आरोप में मुख्य सचिव और DGP से मांगी रिपोर्ट

Digvijay Singh News: दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर NHRC का नोटिस, बच्चों से नारे लगवाने के आरोप में मुख्य सचिव और DGP से मांगी रिपोर्ट
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा से जुड़े मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है। यात्रा के दौरान बच्चों से नारे लगवाने और उन्हें पैसे का लालच देकर शामिल करने के आरोपों पर आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई
दरअसल, दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें कुछ बच्चों से नारे लगवाए जाने का मामला सामने आया। आरोप लगाया गया कि बच्चों को पैसे का लालच देकर यात्रा में शामिल किया गया था।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले को प्रथम दृष्टया बच्चों के अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय मानते हुए संज्ञान लिया है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच और तथ्यों के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।
मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत संज्ञान
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, प्रियंक कानूनगो की पीठ ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत मामले में संज्ञान लिया है। मुख्य सचिव और डीजीपी को दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
फिलहाल, बच्चों को पैसे का लालच देकर यात्रा में शामिल करने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है। मामले में प्रशासन की रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →