Gwalior Congress Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्लाबोल, बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश; पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

Gwalior Congress Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्लाबोल, बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश; पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
ग्वालियर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को ग्वालियर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शहर और ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला न्यायालय गेट से कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के बाहर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर रखी थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पर चढ़ने और उन्हें तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
प्रदर्शन के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार का मुखौटा लगाकर भी पहुंचा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से उसे रस्सी से बांधकर विरोध जताया। इसके बाद ज्ञानेश कुमार के पोस्टर को जलाया गया और कार्यकर्ताओं ने पोस्टर पर जूते-चप्पल भी मारे।
कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना था कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा और जब तक इस्तीफा नहीं होता, तब तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
ग्वालियर में हुआ यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है जब कांग्रेस देश के अलग-अलग हिस्सों में SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है।
The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →