द नारदमुनि की खबर का असर: सरकार ने अभिषेक आनंद से वापस लिया पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का अतिरिक्त प्रभार, वाहिनी सिंह बनी रहेंगी पुलिस अधीक्षक

द नारदमुनि की खबर का असर: सरकार ने अभिषेक आनंद से वापस लिया पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का अतिरिक्त प्रभार, वाहिनी सिंह बनी रहेंगी पुलिस अधीक्षक
भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश गृह विभाग ने इंदौर PTC को लेकर 24 घंटे के अंदर ही अपना आदेश निरस्त कर दिया है। सरकार ने IPS अभिषेक आनंद से पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTC) इंदौर का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया है। अब वाहिनी सिंह ही पुलिस अधीक्षक, PTC इंदौर बनी रहेंगी।
मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा आज दिनांक 29.10.2026 को जारी आदेश क्रमांक एफ-1/1/41/0008/2026-B-2-02(HOM) में यह स्पष्ट किया गया है।
क्या था पूरा मामला?
गृह विभाग ने 28.10.2026 को एक समसंख्यक आदेश जारी कर श्री अभिषेक आनंद, भापुसे (2018), सेनानी प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर को सेनानी 15वीं वाहिनी विसबल इंदौर के पद पर पदस्थ करते हुए पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था।
इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में सवाल उठने लगे थे कि एक ही रेंज में एक साथ दो SP की पोस्टिंग कैसे? इसी को लेकर नारदमुनि न्यूज ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
खबर के 24 घंटे के अंदर ही राज्य शासन ने उपरोक्त आदेश को निरस्त कर दिया है।
आदेश में बिंदु क्रमांक 2 में स्पष्ट किया गया है कि विभागीय आदेश क्रमांक एफ-1/1/0257/2026-B-2-02(HOM), दिनांक 27.08.2026 द्वारा श्री अभिषेक आनंद को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ सेनानी, 15वीं वाहिनी विसबल इंदौर एवं पुलिस अधीक्षक, नारकोटिक्स मंदसौर के रिक्त पद का जो अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था, वह यथावत रहेगा।
अर्थात अभिषेक आनंद के पास अब 1ली वाहिनी, 15वीं वाहिनी और नारकोटिक्स का प्रभार तो रहेगा, लेकिन PTC इंदौर का प्रभार नहीं रहेगा।
वाहिनी सिंह ही रहेंगी SP, PTC
इस नए आदेश के बाद यह साफ हो गया है कि IPS वाहिनी सिंह ही पुलिस अधीक्षक, PTC इंदौर के पद पर बनी रहेंगी। उनसे यह प्रभार नहीं लिया गया है।
Abhishek Dubey

लेखक के बारे में

Abhishek Dubey

Managing Editor

A journalist with more than 15 years of experience in investigative reporting

View all posts by Abhishek Dubey →