मंडला-जबलपुर हाईवे पर कार और पिकअप की टक्कर में महिला की मौत 12 घायल

मंडला-जबलपुर हाईवे पर कार और पिकअप की टक्कर में महिला की मौत 12 घायल
MP NEWS: मध्य प्रदेश के मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर फूलसागर के पास कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार 13 लोग घायल हो गए। इनमें 50 वर्षीय महिला सिमिया बाई सैयाम की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का मंडला जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, टिकरिया थाना क्षेत्र के चमरवाह और आसपास के गांवों के लोग पिकअप में सवार होकर सब्जी खरीदने मंडला आ रहे थे। इसी दौरान फूलसागर पुल के पास जबलपुर की ओर जा रही कार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान चमरवाह निवासी सिमिया बाई सैयाम ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →