Ujjain News: मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने पत्नी संग किए बाबा महाकाल के दर्शन, देश की प्रगति की कामना

Ujjain News: मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने पत्नी संग किए बाबा महाकाल के दर्शन, देश की प्रगति की कामना
उज्जैन। मिजोरम के राज्यपाल जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह ने पत्नी के साथ उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन कर देश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से राज्यपाल का स्वागत किया गया। मंदिर समिति के सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जनरल वीके सिंह ने मंदिर की निर्धारित परंपराओं के अनुसार बाबा महाकाल के दर्शन किए।
महाकाल परिसर के विकास की सराहना
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में जनरल वीके सिंह ने कहा कि उन्हें बाबा महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने भगवान से देश की सुख-समृद्धि और लगातार प्रगति की प्रार्थना की।
राज्यपाल ने महाकाल परिसर में हुए भव्य विकास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जिस तरह उज्जैन में महाकाल परिसर का विस्तार और विकास हुआ है, उसी तरह पूरा देश भी विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।
बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान राज्यपाल ने धार्मिक आस्था के साथ देश की उन्नति और खुशहाली की कामना की।
The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →