MP पुलिस मुख्यालय में बड़ा फेरबदल: 16 डीएसपी को नई जिम्मेदारी, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश</span>

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्यालय में पदस्थ डीएसपी स्तर के अधिकारियों को विभिन्न शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने और पूर्व प्रभारियों को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार, अधिकारियों को साइबर मुख्यालय, प्रशासन, सीआईडी, शिकायत शाखा, महिला सुरक्षा विंग, लेखा शाखा, विधि शाखा सहित अन्य विभागों में पदस्थ किया गया है।
विभिन्न शाखाओं में इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
- साइबर मुख्यालय: आशीष भराडे और अंजलि रघुवंशी
- प्रशासन शाखा: वीरेंद्र झा और मनोज कुमार सिंह
- सीआईडी: हिमाली पाठक और सुनील गुप्ता
- शिकायत शाखा: बृजेश मालवीय और राजीव गुप्ता
- महिला सुरक्षा विंग: मनोज गुप्ता
- लेखा शाखा: शीला सुराणा
- प्रबंध शाखा: प्रदीप बाल्मीकी
- विधि-2 शाखा: बृजमोहन द्विवेदी
- अजाक विंग: जवाहरलाल सिंह सिसोदिया
- स्पेशल ब्रांच: आशा चौधरी
- सीआईजेडब्ल्यू प्रशिक्षण: अर्जुन सिंह मुजाल्दे
- एससीआरबी: पंकज गीते
- लोक सेवा गारंटी विंग: अजय चानना
- पुलिस सुधार/मैन्युअल: योगेश कुरचानिया
इस फेरबदल के तहत पुलिस मुख्यालय की अलग-अलग शाखाओं में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। संबंधित अधिकारियों को आदेश के पालन में तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।





