MP शराब कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन - फरार आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

सागर (MP) -जहरीली शराब कांड में लंबे समय से फरार चल रहे 30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस ने आज सुबह एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया।
सुबह करीब 4 बजे बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के घने जंगल में पुलिस ने उसे घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर 3 राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया| आरोपी के पास से 315 बोर का देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खोखे, मोबाइल और बाइक बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि सीएम मोहन यादव के सख्त निर्देश के बाद पुलिस लगातार फरार आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है।





