Shahdol News: शहडोल में प्रेमी युगल के शव आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले पुलिस ने शुरू की जांच

Shahdol News: शहडोल में प्रेमी युगल के शव आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले पुलिस ने शुरू की जांच
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक प्रेमी युगल के शव आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के मुताबिक, मामला जयसिंहनगर थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान बड़काडोल निवासी रीना बैगा और सीधी थाना क्षेत्र के डोंगर सरवर इलाके के रहने वाले किशोर कुमार बैगा के रूप में बताई गई है। बताया जा रहा है कि किशोर अपनी प्रेमिका रीना से मिलने आया था। इसके बाद दोनों के शव एक ही आम के पेड़ पर लटके मिले।
आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं
ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन परिस्थितियों में दोनों की मौत हुई। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।
The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →