राशिफल

कन्या

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आज कुछ नया करने की उमंग व जोश रहेगा। धर्म तथा अध्यात्म में भी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को कैरियर से संबंधित परीक्षा का सकारात्मक परिणाम मिलने से बहुत ही सुकून मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने लिए तथा परिवार के लिए उचित समय निकाल लेंगे। नेगेटिव- लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि जैसे कार्यों से दूर रहें, क्योंकि इस समय अत्यधिक नुकसान की परिस्थितियां बनी हुई है। व्यर्थ के कार्यों में पैसा खर्च होगा। बिना बात के किसी से भी ना उलझें। व्यवसाय- व्यापार में विस्तार संबंधी जो योजना काफी समय से बना रहे थे, आज उस पर कार्य करने का उत्तम समय है। अपने महत्वपूर्ण फैसले तुरंत लें। आलस व लापरवाही करना आपके लिए नुकसानदेह रहेगा। लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत व परिश्रम की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन सकता है। कुछ समय मनोरंजन में व्यतीत करने से स्वयं को हल्का महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8