स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी को भी बुलाएं, ताकि महिलाएं पूछ सके महंगाई क्यों बढ़ रही


रायपुर
सूबे में भाजपा महिला मोर्चा शराबबंदी और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर बड़ी रैली की तैयारी कर रही है। इस आंदोलन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, महिला मोर्चा यह कर रही है तो उसे स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी को भी बुला लेनाचाहिए। ताकि प्रदेश की महिलाएं उनसे पूछ सकें कि महंगाई क्यों बढ़ रही है।

भाजपा महिला मोर्चा के आंदोलन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, बहुत अच्छा.. स्वागत है उनका। करना चाहिए। लेकिन उससे पहले रमन सिंह से भी पूछ लें कि वे शराबबंदी क्यों नहीं किए। महिला मोर्चा अगर कर रही है तो महंगाई के बारे में रसोई गैस, पेट्रोल है, डीजल है इसके बारे में भी बात कर लें।

प्रदेश की महिलाएं भी दोनों नेताओं से पूछ सकें कि यह महंगाई इतनी बढ़ क्यों रही है। खाने के तेल आदि के दाम में इतनी वृद्धि क्यों हो रही है इसके बारे में भी उन्हें बोलना चाहिए। अगर आंदोलन करना ही है तो उत्तराखंड जाएं जहां अंकिता के साथ अन्याय हुआ है। उसके परिवार वाले लड़ रहे हैं। उसके बारे में भी इन लोगों को बोलना चाहिए।

The Naradmuni Desk

The Naradmuni Desk

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.