Bhopal Nishatpura Crime News: कटहल के 4 हजार रुपए के लेन-देन पर विवाद, निशातपुरा सब्जी मंडी में चाकूबाजी, तीन युवक घायल

Bhopal Nishatpura Crime News: कटहल के 4 हजार रुपए के लेन-देन पर विवाद, निशातपुरा सब्जी मंडी में चाकूबाजी, तीन युवक घायल

भोपाल। राजधानी भोपाल की निशातपुरा सब्जी मंडी में कटहल के चार हजार रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी की नौबत आ गई। घटना में तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निशातपुरा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कटहल के पैसे मांगने पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक निशातपुरा सब्जी मंडी में कटहल की खरीदी के चार हजार रुपए बकाया थे। जब रकम मांगी गई तो फुटकर व्यापारी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

बीच-बचाव करने आए युवकों पर भी हमला

आरोप है कि विवाद के दौरान मुंशी अरबाज पर चाकू से हमला किया गया। अरबाज को बचाने के लिए फैजल और फैजान आगे आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।

घटना में अरबाज, फैजल और फैजान घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद निशातपुरा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। महज चार हजार रुपए के लेन-देन से शुरू हुए विवाद में तीन युवक घायल हो गए।

The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →