मुख्यमंत्री चौहान ने पं. राम प्रसाद बिस्मिल के चित्र पर माल्यार्पण किया


 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने काकोरी कांड के महानायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर आज उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास पर उनका स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। बिस्मिल का जन्म 11 जून 1897 को उत्तरप्रदेश के शाहजहाँपुर में हुआ था। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रान्तिकारी धारा के एक प्रमुख सेनानी थे, जिन्हें 30 वर्ष की आयु में ब्रिटिश सरकार ने फाँसी दे दी थी। वे मैनपुरी षड्यन्त्र और काकोरी-काण्ड जैसी कई घटनाओं में शामिल थे। वे हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के सदस्य भी थे। राम प्रसाद बिस्मिल कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाभाषी, इतिहासकार और साहित्यकार भी थे।

The Naradmuni Desk

The Naradmuni Desk

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.