MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव के OSD राजेश हिंगणकर को तीसरी बार एक्सटेंशन, 31 अक्टूबर 2027 तक बढ़ी नियुक्ति

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव के OSD राजेश हिंगणकर को तीसरी बार एक्सटेंशन, 31 अक्टूबर 2027 तक बढ़ी नियुक्ति
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ ओएसडी राजेश कुमार हिंगणकर को तीसरी बार सेवा विस्तार दिया गया है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हिंगणकर की संविदा नियुक्ति एक साल के लिए बढ़ाई गई है। अब वे 31 अक्टूबर 2027 तक मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के पद पर पदस्थ रहेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। नियुक्ति का यह विस्तार 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा और 31 अक्टूबर 2027 तक लागू रहेगा।
जानकारी के मुताबिक, राजेश कुमार हिंगणकर के सेवा विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद यह आदेश जारी किया गया है। तीसरी बार एक्सटेंशन मिलने के साथ ही वे अगले एक साल तक मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →