MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए SP

MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए SP

भोपाल। मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 12 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में अलीराजपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है, जबकि अन्य को नई पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।

कई जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक

जारी सूची के अनुसार, प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

  • ऋषुवर कुमार सिंह: अलीराजपुर एसपी से हटाकर पुलिस मुख्यालय, भोपाल भेजे गए।

  • दीपक कुमार शुक्ला: 32वीं वाहिनी, विसबल उज्जैन से स्थानांतरित कर नर्मदापुरम एसपी बनाया गया।

  • साईकृष्ण थोटा: नर्मदापुरम एसपी से पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) पदस्थ किए गए।

  • वीरेंद्र जैन: बैतूल एसपी से भोपाल नगर पुलिस में पुलिस ट्रैफिक एसपी बनाए गए।

  • निवेदिता नायडू: पन्ना एसपी से स्थानांतरित कर 10वीं वाहिनी, विसबल सागर भेजी गईं।

  • अंकित जायसवाल: रेल एसपी भोपाल से हरदा एसपी बनाए गए।

  • अमित सक्सेना: पुलिस मुख्यालय, भोपाल से बैतूल एसपी नियुक्त किए गए।

  • सत्यसाची सराफ: सायबर सेल इंदौर से पन्ना एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

  • समर वर्मा: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW), उज्जैन से अलीराजपुर एसपी बनाए गए।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी और अतिरिक्त प्रभार

  • अभिषेक आनंद: 15वीं वाहिनी, विसबल इंदौर की जिम्मेदारी के साथ पीटीसी इंदौर के एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

  • श्रुतकीर्ति सोमवंशी: 21वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर में पदस्थ किए गए। उन्हें 14वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।

  • शशांक: हरदा एसपी से स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बनाया गया।

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई जिलों में पुलिस नेतृत्व की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथों में होगी। वहीं, पुलिस मुख्यालय और सशस्त्र बल की विभिन्न इकाइयों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →