MP News: PM मोदी ने ₹1,856.67 करोड़ की खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना को दी मंजूरी, CM मोहन यादव ने जताया आभार

MP News: PM मोदी ने ₹1,856.67 करोड़ की खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना को दी मंजूरी, CM मोहन यादव ने जताया आभार
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹1,856.67 करोड़ के कुल परिव्यय वाली खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना को मंजूरी दी है। इस फैसले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से खेल उपकरण निर्माण, आधुनिक तकनीक और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
भारत को खेल उपकरण निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने की पहल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि इस योजना से खिलाड़ियों को बेहतर खेल सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही, खेल उपकरण निर्माण के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
CM मोहन यादव ने जताया प्रधानमंत्री का आभार
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय खेलों के विकास और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत करने और देश को खेल उपकरण निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने में मदद मिलेगी।
डॉ. मोहन यादव ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →