MP Police Recruitment 2026: सूबेदार और ASI के 655 पदों पर भर्ती, 24 सितंबर से आवेदन; 3 नवंबर से परीक्षा

MP Police Recruitment 2026: सूबेदार और ASI के 655 पदों पर भर्ती, 24 सितंबर से आवेदन; 3 नवंबर से परीक्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के तहत सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और सहायक उप निरीक्षक (ASI- Ministerial) के कुल 655 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 8 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। पहली चरण की ऑनलाइन परीक्षा 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी।

655 पदों पर होगी भर्ती

MPESB की भर्ती में सूबेदार (मिनिस्टीरियल) स्टेनोग्राफर के 135 पद और सहायक उप निरीक्षक (मिनिस्टीरियल) के 520 पद शामिल हैं।

ASI के 520 पदों में अलग-अलग शाखाओं और इकाइयों के पद शामिल हैं। इनमें फील्ड यूनिट के 370 पद भी शामिल हैं।

पद पदों की संख्या
सूबेदार (मिनिस्टीरियल) स्टेनोग्राफर 135
सहायक उप निरीक्षक (मिनिस्टीरियल) 520
कुल 655

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 8 अक्टूबर 2026
  • आवेदन में संशोधन: 13 अक्टूबर 2026 तक
  • पहले चरण की परीक्षा: 3 नवंबर 2026 से

MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती की नियमपुस्तिका भी उपलब्ध कराई गई है।

कितना होगा आवेदन शुल्क?

सीधी भर्ती के लिए सामान्य/अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क ₹500 निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, EWS और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क ₹250 है।

विभागीय परीक्षा के लिए शुल्क क्रमशः ₹200 और ₹100 निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान पोर्टल शुल्क अलग से देय होगा।

कितनी होगी सैलरी?

भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार वेतनमान मिलेगा।

  • सूबेदार (स्टेनोग्राफर): ₹36,200 से ₹1,14,800
  • सहायक उप निरीक्षक: ₹19,500 से ₹62,000

ये वेतनमान भर्ती नियमपुस्तिका में दिए गए पदों के अनुसार हैं।

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

दोनों पदों के लिए सामान्य रूप से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित पद के अनुसार कंप्यूटर दक्षता, हिंदी टाइपिंग और अन्य निर्धारित योग्यताएं जरूरी हैं।

सूबेदार स्टेनोग्राफर

सूबेदार (मिनिस्टीरियल) स्टेनोग्राफर पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ हिंदी आशुलिपि में 100 शब्द प्रति मिनट की निर्धारित योग्यता जरूरी है। कंप्यूटर दक्षता और हिंदी टाइपिंग से संबंधित निर्धारित प्रमाणपत्र/योग्यता भी भर्ती नियमों के अनुसार मान्य होगी।

सहायक उप निरीक्षक

ASI (मिनिस्टीरियल) पद के लिए भी 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा कंप्यूटर से संबंधित निर्धारित योग्यता, जैसे मान्य कंप्यूटर डिप्लोमा, COPA या संबंधित तकनीकी/शैक्षणिक योग्यता नियमपुस्तिका के अनुसार स्वीकार की जाएगी।

परीक्षा केंद्र पर फोटो पहचान पत्र जरूरी

अभ्यर्थियों को परीक्षा के समय निर्धारित मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा। आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे पहचान दस्तावेजों में से मान्य दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

आधार कार्ड के जरिए पहचान सत्यापन की प्रक्रिया भी लागू हो सकती है। आरक्षण का लाभ लेने के लिए मध्य प्रदेश का निर्धारित स्थायी निवासी होना जरूरी होगा।

पहले भी निकली है पुलिस भर्ती

पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर MPESB की ओर से यह भर्ती निकाली गई है। इससे पहले मध्य प्रदेश पुलिस में 7,500 आरक्षक पदों पर भर्ती के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

ऐसे में पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 655 पदों वाली यह भर्ती एक अलग अवसर है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले MPESB की आधिकारिक नियमपुस्तिका में पदवार योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, शुल्क और चयन प्रक्रिया की शर्तें जरूर जांचनी चाहिए।

The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk