समय से तीन महीने पहले तैयार हो जाएगा राम मंदिर, जानिए कब होंगे रामलला के दर्शन


अयोध्या
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्य पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। परिसर में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। ऐसे में अच्छी खबर ये है कि राम मंदिर का निर्माण निर्धारित समय से तीन महीने पहले पूरा होने की संभावना है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिसंबर नहीं अब सितंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा मंदिर निर्माण कार्य उन्होंने बताया कि कि भव्य राम मंदिर का निर्माण समय सीमा से पहले पूरा होने का अनुमान है। इसके साथ ही राम जन्मभूमि में ट्रस्ट के कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि, 'हमें विश्वास है कि मंदिर निर्धारित तारीख से तीन महीने पहले पूरा हो जाएगा, इसलिए अब हमने दिसंबर 2023 के बजाय इसे पूरा करने के लिए सितंबर 2023 तक की समय सीमा निर्धारित की है।'

आठ कोण वाला होगा मंदिर का गर्भगृह ट्रस्ट के कार्यालय के प्रभारी ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि, प्रभु राम के मंदिर का गर्भगृह 8 कोण वाला होगा और मंदिर अब तेजी से आकार ले रहा है। मंदिर में अब सिर्फ 167 खंभे लगाने बाकी हैं। मंदिर के पहले चरण का लगभग 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि, 'मंदिर का निर्माण कार्य निर्धारित समय से आगे चल रहा है। जल्द ही गर्भगृह की बीम लगाने का काम शुरू हो जाएगा।'
 

The Naradmuni Desk

The Naradmuni Desk

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.