सिवनी में तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी, एक यात्री की मौत; चार गंभीर घायल

सिवनी में तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी, एक यात्री की मौत; चार गंभीर घायल
भोपाल/सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के बम्होड़ी गांव के पास हुआ। दुर्घटना में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी और इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। हालांकि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या बस में किसी तरह की तकनीकी खराबी थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →