अमित शाह पहुंचे भोपाल, CM मोहन यादव और BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत

अमित शाह पहुंचे भोपाल, CM मोहन यादव और BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
अमित शाह अपने भोपाल प्रवास के दौरान 3 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे यहां नए आपराधिक कानूनों पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में गोपालकों और दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े लोगों के शामिल होने का कार्यक्रम है।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री शाह भौंरी स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के विस्तारित ‘अत्रि’ परिसर का शिलान्यास करेंगे। वे परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
अमित शाह के भोपाल प्रवास को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके कार्यक्रमों में गृह, सहकारिता, पशुपालन, डेयरी और उच्च शिक्षा से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे।
The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →