Betul News: CM मोहन यादव 31 अक्टूबर को बैतूल में 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को देंगे 30 करोड़ से अधिक का बोनस

Betul News: CM मोहन यादव 31 अक्टूबर को बैतूल में 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को देंगे 30 करोड़ से अधिक का बोनस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 31 अक्टूबर को बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ रुपए से अधिक की बोनस राशि का अंतरण करेंगे। इसके साथ ही ग्राम वन समितियों को 13 करोड़ रुपए से अधिक का काष्ठ लाभांश भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री इस दौरान बैतूल जिले को 443 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

7 वन मंडलों के संग्राहकों को मिलेगा बोनस

बोनस राशि से दक्षिण बैतूल, पश्चिम बैतूल, उत्तर बैतूल, पांढुर्णा (दक्षिण छिंदवाड़ा), पूर्व छिंदवाड़ा, पश्चिम छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम वन मंडल के तेंदूपत्ता संग्राहक लाभान्वित होंगे।

तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का मुख्य कार्यक्रम बैतूल के पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसी कार्यक्रम में ग्राम वन समितियों को काष्ठ लाभांश की राशि भी अंतरित करेंगे।

443 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बैतूल जिले को 443 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग विभागों की ओर से विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।

The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →