हरदीप सिंह पुरी भोपाल पहुंचे, आज राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल करेंगे नामांकन; CM मोहन यादव रहेंगे मौजूद

हरदीप सिंह पुरी भोपाल पहुंचे, आज राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल करेंगे नामांकन; CM मोहन यादव रहेंगे मौजूद

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज भोपाल पहुंच गए हैं। वे मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके दौरे को लेकर बीजेपी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहेंगे।

करुणाधाम आश्रम और गुरुद्वारे में करेंगे दर्शन

हरदीप सिंह पुरी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 9:20 बजे करुणाधाम आश्रम पहुंचकर दर्शन करेंगे। इसके बाद सुबह 9:45 बजे अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। सुबह 10:15 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचकर पितृ-पुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

इसके बाद सुबह 11 बजे वे मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

10 विधायक बनेंगे प्रस्तावक

नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। पार्टी के 10 विधायक उनके नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर करेंगे।

यह राज्यसभा सीट केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस सीट के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद हरदीप सिंह पुरी दोपहर 2 बजे भोपाल से रवाना होंगे।

The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →
हरदीप सिंह पुरी भोपाल पहुंचे, आज राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल करेंगे नामांकन; CM मोहन यादव रहेंगे मौजूद