MP Politics: भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी की राखी सावंत से की तुलना, बोले- ‘कांग्रेस के मेल राखी सावंत’

MP Politics: भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी की राखी सावंत से की तुलना, बोले- ‘कांग्रेस के मेल राखी सावंत’
इंदौर। मध्य प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर जारी है। इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत से कर दी। मिश्रा ने पटवारी को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत’ बताते हुए कहा कि वे सुर्खियों में बने रहने के लिए लगातार बयानबाजी करते हैं।
सुमित मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिस तरह राखी सावंत मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए अलग-अलग तरह के बयान और गतिविधियां करती हैं, उसी तरह जीतू पटवारी भी राजनीतिक मुद्दों पर बयान देकर चर्चा में बने रहने की कोशिश करते हैं।
भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि पटवारी लगातार प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लेकर बयान देते रहते हैं और हर मुद्दे में राजनीति तलाशते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए ठोस मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वे बयानबाजी के जरिए सुर्खियों में बने रहने का प्रयास कर रहे हैं।
मिश्रा की यह टिप्पणी जीतू पटवारी की ओर से उज्जैन में मकान तोड़े जाने की कार्रवाई और मुख्यमंत्री को लेकर दिए गए बयानों के संदर्भ में सामने आई है। भाजपा नेता के बयान के बाद अब इस पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →