सुसनेर नगर परिषद उपचुनाव: भाजपा के प्रदीप सोनी 960 वोटों से जीते, कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को हराया

सुसनेर नगर परिषद उपचुनाव: भाजपा के प्रदीप सोनी 960 वोटों से जीते, कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को हराया
आगर-मालवा। सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। शनिवार, 3 अक्टूबर को हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 960 वोटों से हरा दिया। सोनी को 5,663 वोट मिले, जबकि विष्णु पाटीदार को 4,703 वोट हासिल हुए। नोटा के खाते में 149 वोट गए।
सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 29 सितंबर को मतदान हुआ था। नगर परिषद क्षेत्र के 15 वार्डों में 17 मतदान केंद्र बनाए गए थे। कुल 13,843 मतदाताओं में से 10,515 ने मतदान किया था। इस तरह मतदान प्रतिशत 75.96 रहा।
जीत के बाद समर्थकों ने मनाया जश्न
परिणाम घोषित होते ही भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और विजयी प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाए। समर्थकों की ओर से रैली निकालकर जीत का जश्न मनाया गया।
सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष का पद पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया के इस्तीफे के बाद रिक्त हुआ था। इसके लिए भाजपा ने प्रदीप सोनी और कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार को मैदान में उतारा था।
उपचुनाव के नतीजे के बाद अब सुसनेर नगर परिषद की जिम्मेदारी प्रदीप सोनी के पास होगी। अध्यक्ष के सामने नगर के स्थानीय विकास और लंबित कार्यों को आगे बढ़ाने की चुनौती रहेगी।
The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →
सुसनेर नगर परिषद उपचुनाव: भाजपा के प्रदीप सोनी 960 वोटों से जीते, कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को हराया