Vivek Tankha on Delimitation Bill: विवेक तन्खा का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले- महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन लाना चाहती है सरकार, नंबरों में हेरफेर का लगाया आरोप

Vivek Tankha on Delimitation Bill: विवेक तन्खा का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले- महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन लाना चाहती है सरकार, नंबरों में हेरफेर का लगाया आरोप

ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने परिसीमन और महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। ग्वालियर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन लाना चाहती है। उन्होंने सीटों की संख्या में कथित हेरफेर को लेकर भी सवाल उठाए। इसके अलावा संसद का सत्र बुलाने और विधेयकों को पारित कराने के तरीके पर नाराजगी जताई।

नंबरों में हेरफेर की राजनीति ठीक नहीं : विवेक तन्खा

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि बदलाव हर जगह आता है, लेकिन बदलाव किस तरीके से लाया जा रहा है, यह महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से नंबरों का मैनिपुलेशन हो रहा है, उसे वे अच्छा और साफ-सुथरा नहीं मानते। देश का लोकतंत्र तभी मजबूत होता है, जब फैसले स्वतंत्र रूप से लिए जाएं।

संसद का सत्र बुलाने के तरीके पर उठाए सवाल

विवेक तन्खा ने संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र अब तक अधिसूचित नहीं किया गया है, जबकि एक विधेयक पारित कराने के लिए तीन दिन का सत्र बुलाया गया।

तन्खा ने कहा कि यह विधेयक शीतकालीन सत्र में भी लाया जा सकता था। इस दौरान दूसरे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और सवाल-जवाब भी हो सकते थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नहीं चाहती कि संसद का सत्र चले और उससे सवाल पूछे जाएं। सरकार एक विधेयक लाकर उसे पारित कराना चाहती है। यह तरीका दुखद है।

परिसीमन से दक्षिण भारत को होगा नुकसान

परिसीमन के मुद्दे पर विवेक तन्खा ने कहा कि यदि जनसंख्या के अनुपात के आधार पर सीटों का निर्धारण किया जाएगा, तो दक्षिण भारत को बड़ा नुकसान हो सकता है।

उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के सांसदों को विचार करना चाहिए कि उनके राज्यों के हित में क्या है।

तन्खा ने कहा कि वे उत्तर भारत से आते हैं। उत्तर भारत की सीटें बढ़ने पर उन्हें खुशी होगी, लेकिन इस प्रक्रिया में दक्षिण भारत को होने वाले नुकसान पर भी विचार करना जरूरी है।

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन लाने का आरोप

महिला आरक्षण को लेकर विवेक तन्खा ने कहा कि इससे संबंधित विधेयक तीन साल पहले ही पारित हो चुका था। उन्होंने दावा किया कि सरकार चाहती तो लोकसभा और विधानसभा में महिला आरक्षण पहले ही लागू कर सकती थी।

तन्खा ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा महिला आरक्षण लागू करने की नहीं थी, बल्कि अब वह महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन लाना चाहती है।

यूपी में सपा और कांग्रेस के सीट बंटवारे पर भी बोले तन्खा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी द्वारा सीटों की घोषणा किए जाने के सवाल पर विवेक तन्खा ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है।

हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का नेतृत्व एक-दूसरे को अच्छी तरह जानता है। दोनों के बीच परस्पर सम्मान है और सीट बंटवारे को लेकर कोई बेहतर समाधान निकल आएगा।

The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →
Vivek Tankha on Delimitation Bill: विवेक तन्खा का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले- महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन लाना चाहती है सरकार, नंबरों में हेरफेर का लगाया आरोप