MP News: आलीराजपुर में मंत्री नागरसिंह चौहान और सांसद अनीता चौहान से जुड़े विवाद में नया मोड़, महिला ने दूसरे वीडियो में पलटे अपने आरोप

MP News: आलीराजपुर में मंत्री नागरसिंह चौहान और सांसद अनीता चौहान से जुड़े विवाद में नया मोड़, महिला ने दूसरे वीडियो में पलटे अपने आरोप
आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान और सांसद अनीता नागर सिंह चौहान से जुड़े विवादित वीडियो मामले में नया मोड़ आ गया है। एक दिन के भीतर संबंधित महिला के दो अलग-अलग वीडियो सामने आने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पहले वीडियो में महिला ने सांसद पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे, जबकि दूसरे वीडियो में उसने अपने पहले बयान का खंडन करते हुए सफाई दी है।
पहले वीडियो में लगाए थे गंभीर आरोप
गुरुवार को सोशल मीडिया पर रश्मि भाटिया नाम की महिला का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने भाजपा सांसद अनीता नागर सिंह चौहान पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई थीं। विपक्षी दलों ने भी इस मामले को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।
दूसरे वीडियो में अपने बयान से पलटीं महिला
शुक्रवार को रश्मि भाटिया ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने अपने पहले वीडियो को लेकर सफाई दी और पूर्व में लगाए गए आरोपों का खंडन किया। उनका यह नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक ही मामले में 24 घंटे के भीतर दो विरोधाभासी वीडियो सामने आने से विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। फिलहाल दोनों वीडियो को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा जारी है।
The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →