शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस; जैत गांव में आज अंतिम संस्कार

भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
सीहोर के जैत गांव में होगा अंतिम संस्कार
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, काशी बाई का पार्थिव शरीर भोपाल से उनके पैतृक गांव जैत ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे सीहोर जिले के जैत गांव में किया जाएगा।
काशी बाई के निधन का समाचार मिलते ही राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।





