MP News: कटनी में रामलीला के दौरान बाली का किरदार निभाने वाले कलाकार की मौत, 40 साल से कर रहे थे मंचन

MP News: कटनी में रामलीला के दौरान बाली का किरदार निभाने वाले कलाकार की मौत, 40 साल से कर रहे थे मंचन
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में रामलीला के दौरान बाली का किरदार निभाने वाले 65 वर्षीय कलाकार रामचरण पटेल का अचानक निधन हो गया। ग्राम सिमरिया में ‘बाली वध’ प्रसंग का मंचन करने के कुछ घंटे बाद ही उन्होंने अंतिम सांस ली। इस घटना से उनके परिवार, रामलीला मंडली और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
40 साल से रामलीला में निभा रहे थे भूमिका
जानकारी के अनुसार, बनगवां निवासी रामचरण पटेल पिछले करीब 40 वर्षों से रामलीला में अभिनय कर रहे थे। वे मंडली के वरिष्ठ कलाकार थे और इस बार बाली की मुख्य भूमिका निभा रहे थे।
ग्रामीणों के मुताबिक, बीती रात रामलीला में ‘बाली वध’ प्रसंग का मंचन किया गया। इसी दौरान अभिनय करते हुए उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद सुबह उनका निधन हो गया।
दामाद से कही थी भावुक कर देने वाली बात
इस घटना का एक भावुक पहलू भी सामने आया है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, रामचरण पटेल ने सुबह अपने दामाद से कहा था कि आज लीला में बाली वध का प्रसंग है और भगवान राम का बाण लगने के बाद जिस तरह बाली नहीं बचता, शायद वे भी नहीं बचेंगे।
हालांकि, उस समय किसी ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। कुछ ही समय बाद उनके निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। चार दशकों तक रामलीला के मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले रामचरण पटेल का यूं अचानक चले जाना ग्रामीणों और साथी कलाकारों के लिए बड़ी क्षति है।
The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →