MP DA Hike: MP के 7 लाख कर्मचारियों का DA 58% से बढ़कर 60% हुआ, 4 लाख पेंशनर्स की महंगाई राहत भी बढ़ी

भोपाल। मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। वहीं, पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) में भी 2 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
7 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 7 लाख नियमित शासकीय कर्मचारियों को फायदा होगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से देय होगा। जनवरी से सितंबर तक के 9 महीने के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा।
कर्मचारियों को अक्टूबर महीने के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान मिलने लगेगा। यह वेतन नवंबर में दिया जाएगा।
4 लाख पेंशनर्स की महंगाई राहत भी बढ़ी
राज्य सरकार ने पेंशनभोगियों को भी राहत दी है। पेंशनर्स की महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इससे प्रदेश के लगभग 4 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार अपने अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार के इस फैसले से लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।





