MP News: भोपाल में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 4 दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

MP News: भोपाल में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 4 दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में पति-पत्नी की मौत से इलाके में शोक का माहौल है। दोनों के शव घर के अंदर फंदे पर लटके मिले। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दंपती मजदूरी करता था और उनके दो बच्चे हैं। फिलहाल उनकी मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
घर का दरवाजा खुला मिलने पर हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार, एक पड़ोसी ने दंपती के घर का गेट खुला देखा। अंदर जाकर देखने पर पति-पत्नी के शव फंदे पर लटके मिले। इसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
4 दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपती का चार दिन पहले एक पड़ोसी से विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। हालांकि, इस विवाद का दंपती की मौत से कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →