भाजपा ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी बदले, राम माधव- सुनील बंसल समेत कई नेताओं को दो-दो राज्यों की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को एक से अधिक राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
नई व्यवस्था में राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड, सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा तथा डॉ. सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक की जिम्मेदारी दी गई है।
राम माधव और सुनील बंसल को दो-दो राज्यों की जिम्मेदारी
भाजपा की नई सूची में राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है। उत्तराखंड में उनके साथ अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सह-प्रभारी होंगी, जबकि तमिलनाडु में निर्मल कुमार सुराणा और डी.के. अरुणा सह-प्रभारी बनाए गए हैं।
वहीं सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। तेलंगाना में अभय पाटिल और रेखा शर्मा, जबकि पश्चिम बंगाल में लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा सह-प्रभारी होंगे।
स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को एक साथ छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में उनके साथ सिद्धार्थ शम्भू और हरियाणा में डॉ. भोला सिंह सह-प्रभारी होंगे।
उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े, 4 सह-प्रभारी
उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी बिप्लब कुमार देब को
मध्यप्रदेश में बिप्लब कुमार देब को भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ रेखा वर्मा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा प्रभारी होंगे। उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावड़े और कमलजीत सहरावत सह-प्रभारी बनाए गए हैं। राजस्थान में संजय भाटिया प्रभारी और कविता पाटीदार तथा कुलजीत चहल सह-प्रभारी होंगे।
सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब
डॉ. सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब दोनों की जिम्मेदारी दी गई है। जम्मू-कश्मीर में उनके साथ रीना कश्यप और पंजाब में वीरेंद्र सचदेवा तथा डॉ. अलका गुर्जर सह-प्रभारी होंगी।
गुजरात, हिमाचल और अन्य राज्यों में भी बदलाव
गुजरात में तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अजय महावर और गोमती साई सह-प्रभारी हैं। हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा प्रभारी और दर्शना सिंह सह-प्रभारी होंगी।
बिहार में हरीश द्विवेदी प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि कर्नाटक की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है। बिहार में संगीता यादव और रोहन गुप्ता तथा कर्नाटक में डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू सह-प्रभारी होंगे।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी नई टीम
असम में मंगल पांडे प्रभारी बनाए गए हैं। उनके साथ फांगनोन कोन्याक और मनोज तिग्गा सह-प्रभारी होंगे। अरुणाचल प्रदेश में डॉ. देवेश कुमार, मेघालय में कनाद पुरकायस्थ, मणिपुर में डॉ. राजदीप रॉय, मिजोरम में डॉ. भगवत कराड, नगालैंड में अनिल एंटनी और त्रिपुरा में मृगांका देव बर्मन को जिम्मेदारी मिली है।
36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पूरी सूची






