Dhirendra Shastri News: धीरेंद्र शास्त्री का गरबा पंडाल में गोमूत्र से प्रवेश का बयान, दामोदर यादव और कांग्रेस ने उठाए सवाल

Dhirendra Shastri News: धीरेंद्र शास्त्री का गरबा पंडाल में गोमूत्र से प्रवेश का बयान, दामोदर यादव और कांग्रेस ने उठाए सवाल
भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नवरात्रि और गरबा पंडालों में प्रवेश को लेकर दिया गया बयान विवादों में आ गया है। सागर जिले के गढ़ाकोटा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सुझाव दिया कि गरबा पंडालों में बाहरी लोगों को गोमूत्र पिलाकर प्रवेश दिया जाना चाहिए। उनके इस बयान पर कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा ने इसे संत का व्यक्तिगत विचार और चिंता बताया है।
धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा?
जानकारी के मुताबिक, 13 अक्टूबर की रात सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के गढ़ाकोटा पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने नवरात्रि और गरबा का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “बेटियों… तुम दुर्गा बनना, काली बनना, लेकिन कभी ना बुर्के वाली बनना।”
शास्त्री ने दावा किया कि गरबा पंडालों में कुछ लोग नाम बदलकर प्रवेश कर सकते हैं। इसी आशंका का जिक्र करते हुए उन्होंने बाहरी लोगों को गोमूत्र पिलाकर प्रवेश देने का सुझाव दिया और कहा कि इससे उनकी घर वापसी हो जाएगी।
दामोदर यादव ने साधा निशाना
आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री को पहले खुद गोमूत्र का पान करना चाहिए। यादव ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री राजनीतिक लाभ के लिए सनातन के नाम पर बयान देते हैं। उन्होंने उन्हें भाजपा की ‘बी टीम’ का हिस्सा भी बताया।
The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →