Dhirendra Shastri on Baba Ramdev: बाबा रामदेव के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा जवाब, बोले- स्वामी जी हमारे बड़े हैं, उनका सब कुछ स्वीकार है

Dhirendra Shastri on Baba Ramdev: बाबा रामदेव के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा जवाब, बोले- स्वामी जी हमारे बड़े हैं, उनका सब कुछ स्वीकार है

छतरपुर। योगगुरु बाबा रामदेव के बयान पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया सामने आई है। पंजाब के पठानकोट में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि स्वामी रामदेव ने अपने बयान में उनका नाम नहीं लिया है। स्वामी जी हमारे अपने हैं, हमारे बड़े हैं और अभिभावक हैं। उन्होंने कहा कि जरूर कोई बात स्वामी जी के मन को लगी होगी, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा बयान दिया होगा। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि स्वामी रामदेव ने हमेशा उन्हें स्नेह दिया है और उनकी कही हुई बातें भी उन्हें सहज स्वीकार हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- स्वामी जी हमारे अभिभावक हैं

बाबा रामदेव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि स्वामी रामदेव जी का स्वभाव बहुत सरल है। वह महापुरुष हैं और हमारे बीच बहुत आनंद है।

कोई बात हो गई होगी, स्वामी जी के मन में कुछ लगा होगा, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा होगा। उनके दिए हुए आशीर्वाद भी हमें स्वीकार हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा स्वामी रामदेव को अपने अभिभावक के रूप में देखा है।

चार दिन पहले मंच पर की थी खूब प्रशंसा

बागेश्वर बाबा ने कहा कि चार दिन पहले ही स्वामी रामदेव उनके मंच पर आए थे। उस दौरान उन्होंने उनकी खूब प्रशंसा भी की थी, लेकिन चार दिन बाद उन्होंने ऐसा बयान दिया।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जरूर कोई बात उन्हें लगी होगी। हमें सब कुछ सहज स्वीकार है। स्वामी जी हमारे पूज्य हैं, बड़े हैं और अभिभावक हैं।

बाबा रामदेव के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने किसी तरह का पलटवार करने के बजाय सम्मान के साथ अपनी बात रखी।

बाबा रामदेव ने क्या दिया था बयान?

योगगुरु बाबा रामदेव ने राम और कृष्ण की तुलना किए जाने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना नहीं करनी चाहिए। सनातन के नाम पर ढोंग नहीं किया जा सकता और धर्म के नाम पर इस तरह की बातें करने से बचना चाहिए।

बाबा रामदेव ने कहा था कि कुछ लोगों ने न वेद पढ़े हैं, न दर्शन और न ही वे लोकतंत्र तथा संविधान को जानते हैं। इसके बावजूद वे खुद को सनातनी बताते हुए हिंदू धर्म को बचाने की बात करते हैं।

रामदेव ने ऐसे लोगों पर तंज कसते हुए कहा था कि पहले खुद को बचा लो।

हालांकि, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि बाबा रामदेव ने अपने बयान में सीधे तौर पर उनका नाम नहीं लिया है। अब बागेश्वर बाबा की प्रतिक्रिया के बाद दोनों संतों के बयानों को लेकर बहस तेज हो गई है।

The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →