जबलपुर में 871 किलो गांजा जब्त, पेंट के डिब्बों में छिपाकर हो रही थी तस्करी; दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में 871 किलो गांजा जब्त, पेंट के डिब्बों में छिपाकर हो रही थी तस्करी; दो आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए 871 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 4 करोड़ 34 लाख रुपये बताई गई है। तस्कर कंटेनर ट्रक में पेंट के डिब्बों के अंदर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। संयुक्त टीम ने गोसलपुर थाना क्षेत्र के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पेंट के डिब्बों में छिपाकर ला रहे थे गांजा
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश नारकोटिक्स और जबलपुर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने गोसलपुर थाने के पास संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान पेंट के डिब्बों में छिपाकर रखी गई गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई।
विशाखापत्तनम से जबलपुर लाई जा रही थी खेप
पुलिस ने मौके से विक्रम और धर्मवीर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गांजे की यह खेप विशाखापत्तनम से जबलपुर लेकर आ रहे थे।
मुख्य सरगना की तलाश में पुलिस
पुलिस अब इस तस्करी के मुख्य सरगना और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। जब्त गांजे की कीमत करीब 4 करोड़ 34 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →