Maihar Leopard News: मां शारदा मंदिर की पहाड़ियों पर फिर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं ने बनाया वीडियो, वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे और पिंजरे

Maihar Leopard News: मां शारदा मंदिर की पहाड़ियों पर फिर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं ने बनाया वीडियो, वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे और पिंजरे

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर स्थित प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर की पहाड़ियों पर एक बार फिर तेंदुआ नजर आया है। गुरुवार शाम तेंदुआ वैन मार्ग की तरफ पहाड़ी पर सड़क पार करता दिखाई दिया। इस दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल में उसका वीडियो बना लिया, जो शुक्रवार सुबह सामने आया। मंदिर की पहाड़ियों पर पिछले करीब पांच महीने से तेंदुए की मौजूदगी बनी हुई है। वन विभाग ने उसकी निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे और पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।

पांच महीने से पहाड़ियों पर तेंदुए की मौजूदगी

मां शारदा मंदिर की पहाड़ियों पर पिछले करीब पांच महीने से लगातार तेंदुए की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। समय-समय पर श्रद्धालुओं द्वारा बनाए गए वीडियो भी सामने आते रहे हैं।

नवरात्रि के दौरान वन विभाग ने पहाड़ी क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए थे। इसका उद्देश्य यह पता लगाना था कि इलाके में एक तेंदुआ है या एक से अधिक तेंदुए घूम रहे हैं।

ट्रैप कैमरों में हुई एक तेंदुए की पुष्टि

मैहर वन परिक्षेत्र के रेंजर शुभम खरे ने बताया कि ट्रैप कैमरों से की गई निगरानी में इलाके में एक ही तेंदुए की मौजूदगी का पता चला है। यह तेंदुआ लंबे समय से मंदिर के आसपास के पहाड़ी क्षेत्र में घूम रहा है।

पिंजरे लगाने के बावजूद नहीं पकड़ाया तेंदुआ

वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए मंदिर की पहाड़ियों पर पिंजरे भी लगाए हैं। हालांकि, अब तक तेंदुआ पिंजरे में नहीं आया है।

वन विभाग की टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। मां शारदा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग सतर्क है।

The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →