MP IAS Chandrashekhar Walimbe: रिटायरमेंट के बाद भी मुख्यमंत्री कार्यालय में बने रहेंगे आईएएस चंद्रशेखर वालिंबे, सरकार ने दी एक साल की संविदा नियुक्ति

MP IAS Chandrashekhar Walimbe: रिटायरमेंट के बाद भी मुख्यमंत्री कार्यालय में बने रहेंगे आईएएस चंद्रशेखर वालिंबे, सरकार ने दी एक साल की संविदा नियुक्ति

भोपाल। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक महकमे से बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर वालिंबे रिटायरमेंट के बाद भी मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। राज्य सरकार ने उन्हें एक साल के लिए संविदा नियुक्ति देने का निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उनकी संविदा नियुक्ति 1 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगी।

रिटायरमेंट से पहले सरकार ने जारी किया आदेश

आईएएस चंद्रशेखर वालिंबे 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इससे पहले ही सरकार ने उनकी सेवाएं एक साल और लेने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश और मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उनकी संविदा नियुक्ति का आदेश जारी किया है। उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के ओएसडी रहने वाले आईएएस

डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद चंद्रशेखर वालिंबे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के रूप में सेवाएं देने वाले आईएएस अधिकारी हैं।

अब संविदा नियुक्ति मिलने के साथ ही वे मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ रहने वाले दूसरे सेवानिवृत्त अधिकारी होंगे।

एक दिसंबर से शुरू होगा नया कार्यकाल

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक चंद्रशेखर वालिंबे की संविदा नियुक्ति एक दिसंबर 2026 से प्रभावी होगी। इसके साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद भी वे मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।

The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →