MP IPS Promotion 2027: मध्य प्रदेश पुलिस में नए साल पर बड़े फेरबदल की तैयारी, 33 आईपीएस अफसरों को मिलेगा प्रमोशन, 20 डीआईजी बनेंगे आईजी

MP IPS Promotion 2027: मध्य प्रदेश पुलिस में नए साल पर बड़े फेरबदल की तैयारी, 33 आईपीएस अफसरों को मिलेगा प्रमोशन, 20 डीआईजी बनेंगे आईजी

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में नए साल की शुरुआत बड़े प्रशासनिक फेरबदल के साथ हो सकती है। प्रदेश के 33 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति देने की तैयारी है। इसके लिए दिसंबर में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक होगी। पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक जनवरी 2027 से अधिकारियों को नई रैंक मिल सकती है। इनमें 20 डीआईजी को आईजी, 12 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी और एक आईजी को एडीजी के पद पर पदोन्नत किया जाना प्रस्तावित है। इसके बाद पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों तक अधिकारियों की पदस्थापना में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

2009 बैच के 20 आईपीएस अधिकारी बनेंगे आईजी

वर्ष 2009 बैच के 20 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नत करने की तैयारी है। इन अधिकारियों के नाम दिसंबर में होने वाली विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में विचार के लिए रखे जाएंगे।

आईजी पद पर पदोन्नति की दौड़ में शामिल अधिकारी

  • तरुण नायक

  • नवनीत भसीन

  • अमित सिंह

  • संतोष सिंह गौर

  • मुकेश कुमार श्रीवास्तव

  • सुनील कुमार पांडेय

  • ओमप्रकाश त्रिपाठी

  • मोनिका शुक्ला

  • मनोज कुमार सिंह

  • सुनील कुमार जैन

  • अवधेश कुमार गोस्वामी

  • मनोज कुमार श्रीवास्तव

  • संकेत प्रकाश पांडेय

  • अमित सांघी

  • तुषारकांत विद्यार्थी

  • सत्येंद्र कुमार शुक्ला

  • वीरेंद्र कुमार सिंह

  • प्रशांत खरे

  • अतुल सिंह

  • मनोज कुमार अग्रवाल

इनमें तरुण नायक वर्तमान में डीआईजी इंटेलिजेंस और नवनीत भसीन उज्जैन डीआईजी के पद पर पदस्थ हैं।

12 आईपीएस अधिकारियों को मिलेगी डीआईजी रैंक

वर्ष 2012 बैच के 12 आईपीएस अधिकारियों को भी डीआईजी के पद पर पदोन्नति देने की तैयारी है। इनमें कुछ ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें एक जनवरी 2026 से होने वाली पदोन्नति प्रक्रिया में प्रमोशन नहीं मिल पाया था।

डीआईजी पद पर पदोन्नति की दौड़ में शामिल अधिकारी

  • सिद्धार्थ चौधरी

  • यशपाल सिंह राजपूत

  • धर्मवीर सिंह

  • अरविंद तिवारी

  • प्रमोद कुमार सिन्हा

  • विजय कुमार भगवानी

  • राजीव कुमार मिश्रा

  • नवनीत झरिया

  • रसना ठाकुर

  • जगदीश डाबर

  • संतोष कोरी

  • मनोहर सिंह मंडलोई

विभागीय जांच के चलते अटक सकता है वैष्णव शर्मा का प्रमोशन

आईपीएस अधिकारी वैष्णव शर्मा की पदोन्नति विभागीय जांच के चलते अटक सकती है। वहीं, आईपीएस अधिकारी प्रियंका मिश्रा और वीरेंद्र कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

अभय सिंह बनेंगे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी अभय सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर पदोन्नत करने की तैयारी है। अभय सिंह वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में आईजी प्लानिंग के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें एक जनवरी 2027 से एडीजी रैंक मिलने की संभावना है।

कई जिलों के एसपी बदलने की संभावना

बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल होना लगभग तय माना जा रहा है। डीआईजी से आईजी बनने वाले अधिकारियों की जगह खाली होने वाले पदों पर नई पदस्थापनाएं की जा सकती हैं।

वहीं, डीआईजी पद पर पदोन्नत होने वाले अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलने से कई जिलों में पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना में भी बदलाव हो सकता है।

दिसंबर में होगी डीपीसी की बैठक

दिसंबर में प्रस्तावित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के बाद अधिकारियों के प्रमोशन की तस्वीर साफ होगी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय, पुलिस जोन, रेंज और जिलों में नई पदस्थापनाओं को लेकर निर्णय लिए जा सकते हैं।

हालांकि, अधिकारियों की पदोन्नति और नवीन पदस्थापना को लेकर अंतिम स्थिति विभागीय आदेश जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →
MP IPS Promotion 2027: मध्य प्रदेश पुलिस में नए साल पर बड़े फेरबदल की तैयारी, 33 आईपीएस अफसरों को मिलेगा प्रमोशन, 20 डीआईजी बनेंगे आईजी