MP Police Constable Exam 2026: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीख जारी, अब 9 दिसंबर को होगी परीक्षा, 7500 पदों के लिए साढ़े सात लाख आवेदन

MP Police Constable Exam 2026: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीख जारी, अब 9 दिसंबर को होगी परीक्षा, 7500 पदों के लिए साढ़े सात लाख आवेदन

भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 9 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा 19 नवंबर को प्रस्तावित थी, जिसे स्थगित कर दिया गया था। प्रदेश में पुलिस आरक्षक के कुल 7500 पदों पर भर्ती के लिए करीब साढ़े सात लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा की नई तारीख जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है।

पहले 19 नवंबर को होनी थी परीक्षा

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 19 नवंबर को आयोजित होनी थी।

हालांकि, परीक्षा स्थगित होने के बाद से ही अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार था। अब कर्मचारी चयन मंडल ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए परीक्षा के लिए 9 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है।

एक पद के लिए करीब 100 दावेदार

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में आरक्षक के 7500 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए प्रदेशभर से करीब 7.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

इस लिहाज से एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने के चलते परीक्षा केंद्रों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्र की जानकारी का इंतजार

परीक्षा की नई तारीख घोषित होने के बाद अब अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार है।

अभ्यर्थी प्रवेश पत्र, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की पाली और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in नियमित रूप से देखते रहें।

The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →