MP Police Transfer 2026: मध्य प्रदेश में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, देखें पूरी सूची

MP Police Transfer 2026: मध्य प्रदेश में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, देखें पूरी सूची

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के एक और राज्य पुलिस सेवा के 25 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में एसडीओपी, उप पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक और सहायक सेनानी स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। भोपाल और इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी का तबादला

शुभम सिंह ठाकुर - एसडीओपी गाडरवारा, नरसिंहपुर से एसडीओपी गोटेगांव, नरसिंहपुर।

राज्य पुलिस सेवा के इन 25 अधिकारियों के हुए तबादले

पुरुषोत्तम मरावी - उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, डिंडोरी से एसडीओपी निवास, मंडला।

संतोष मिश्रा - उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, नर्मदापुरम से उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, सतना।

संतोष कुमार शुक्ला - उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, जबलपुर से उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, नर्मदापुरम।

नम्रता सोंधिया - उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से एसडीओपी खिलचीपुर, राजगढ़।

आशीष जैन - उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, जबलपुर से एसडीओपी अजयगढ़, पन्ना।

सुनील कुमार वरकड़े - उप पुलिस अधीक्षक, अजाक, छिंदवाड़ा से एसडीओपी डभौरा, रीवा।

नीलम कनोज - सहायक पुलिस आयुक्त, डाटा विश्लेषण, नगरीय इंदौर से उप पुलिस अधीक्षक, एलआर, देवास।

अपूर्वा किलेदार - सहायक पुलिस आयुक्त, महिला सुरक्षा, नगरीय इंदौर से सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली, नगरीय इंदौर।

अश्विनी कुमार - एसडीओपी खिरकिया, हरदा से एसडीओपी हरसूद, खंडवा।

नवीन तिवारी - उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से सहायक पुलिस आयुक्त, जहांगीराबाद, नगरीय भोपाल।

शिवाली तिवारी - उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, शहडोल से उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।

प्रिया सिंह - सहायक सेनानी, 34वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, धार से एसडीओपी त्योथर, रीवा।

पूनम थापा - सहायक सेनानी, दूसरी वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर से उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, भिंड।

अजय कुमार रिठोरिया - एसडीओपी बिजावर, छतरपुर से उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय।

प्रतिभा शर्मा - उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से नगर पुलिस अधीक्षक, विदिशा।

राजीव सिंह भदौरिया - कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से कार्यवाहक सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, इंदौर।

विक्रम रजक - उप पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, जबलपुर से एसडीओपी पिपरिया, नर्मदापुरम।

सुजीत तिवारी - सहायक पुलिस आयुक्त, साइबर, नगरीय भोपाल से सहायक पुलिस आयुक्त, न्यायालयीन-2, नगरीय इंदौर।

नारायण सिंह कुमरे - एसडीओपी डभौरा, रीवा से सहायक सेनानी, 36वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, बालाघाट।

सौरभ त्रिपाठी - उप पुलिस अधीक्षक, अजाक, दमोह से एसडीओपी बिजावर, छतरपुर।

अजय तिवारी - एसडीओपी शाहपुर, मंडला से एसडीओपी गाडरवारा, नरसिंहपुर।

दिनेश प्रजापति - एसडीओपी सीतामऊ, मंदसौर से एसडीओपी महिदपुर, उज्जैन।

विवेक कनोडिया - उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, उज्जैन से एसडीओपी तराना, उज्जैन।

कमल निगवाल - उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा शाखा, मंदसौर से नगर पुलिस अधीक्षक, नागदा, उज्जैन।

ओमप्रकाश आर्य - उप पुलिस अधीक्षक, अजाक, श्योपुर से एसडीओपी राघौगढ़, गुना।

The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →