Rews News: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा की एलन मस्क को घूंसा मारने की धमकी! बघेली अंदाज में दिया बयान

Rews News: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा की एलन मस्क को घूंसा मारने की धमकी! बघेली अंदाज में दिया बयान
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। रीवा के लक्ष्मण बाग मंदिर परिसर में बिछिया नदी पर बनने वाले नए पुल के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान सांसद ने दुनिया के चर्चित उद्योगपति एलन मस्क को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला भी मौजूद थे।
बघेली अंदाज में एलन मस्क को लेकर कही बात
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनार्दन मिश्रा ने अपने आक्रामक बघेली अंदाज में कहा, “ट्रंप बिका अऊ बिकत-बिकत निहुरी गा, फेर कहिस के अब करिहां काम नहीं करे। हिन्दुस्तान के 56 इंच सीने वाले का कोऊ झुकाए नहीं सकै, कोऊ ओका ताकत दिखाय नहीं सकै। मस्क बंदी है, हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री के शर्त म मस्क अलाऊ है, शर्त न मानी त मस्क ठुकराऊ है। दुई घूंसा मारब त मस्क भाग जई।”
सांसद के इस बयान का आशय एलन मस्क को दो घूंसे मारकर भगाने की बात कहने से जुड़ा है। सार्वजनिक मंच से अंतरराष्ट्रीय कारोबारी हस्ती को लेकर की गई इस टिप्पणी ने राजनीतिक और सार्वजनिक चर्चा को हवा दे दी है।
स्टारलिंक को लेकर भी होती रही है चर्चा
एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की भारत में सेवाओं और देश की नीतियों को लेकर पहले भी चर्चा होती रही है। ऐसे में सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। हालांकि, बयान को लेकर आगे क्या राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं, यह देखना होगा।
The Naradmuni Desk

लेखक के बारे में

The Naradmuni Desk

Naradmuni News Network

The Naradmuni-Credible source of investigative news stories from Central India.

View all posts by The Naradmuni Desk →